भारत

महिला आरक्षण पर हमले और तेज करेगी भाजपा

Shantanu Roy
24 April 2026 5:17 PM IST
महिला आरक्षण पर हमले और तेज करेगी भाजपा
x
Shimla. शिमला। प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति का गहन विश्लेषण करते हुए कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रामक रणनीति तय की गई और निर्णय लिया गया कि अब भाजपा प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज करेगी तथा कांग्रेस सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप एवं प्रदेश पदाधिकारियों की महत्त्वपूर्ण बैठक दीपकमल, शिमला में प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, महामंत्री डा. सिकंदर कुमार, संजीव कटवाल एवं पायल वैद्य सहित अन्य वरिष्ठ नेता
उपस्थित रहे।


भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह सरकार पूरी तरह जनविश्वास खो चुकी है और केवल भ्रम व झूठे वादों के सहारे चल रही है। भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि भाजपा का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और यही ताकत आने वाले चुनावों में निर्णायक साबित होगी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि प्रदेश की जनता अब इस सरकार से पूरी तरह निराश हो चुकी है और बदलाव के लिए तैयार है। प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा कांग्रेस सरकार की हर विफलता को जनता के बीच लेकर जाएगी और जवाबदेही सुनिश्चित करेगी।
Next Story