
x
Nahan. नाहन। वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान राजकीय महाविद्यालय शिलाई में एनसीसी कैडेट्स के लिए भारतीय सेना भर्ती प्रक्रिया विषय पर एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। इस व्याख्यान का संचालन सेना भर्ती कार्यालय शिमला से आए सूबेदार मेजर एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। व्याख्यान का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स को भारतीय सेना में भर्ती संबंधी समस्त प्रक्रियाओं, पात्रता एवं अवसरों की विस्तृत जानकारी प्रदान करना था। सूबेदार मेजर ने कैडेट्स को सेना भर्ती के विभिन्न चरणों जैसे लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, मेडिकल परीक्षण तथा दस्तावेज सत्यापन आदि के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने विभिन्न प्रविष्टियों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, शारीरिक मानदंड तथा चयन प्रक्रिया की बारीकियों पर भी प्रकाश डाला। कैडेट्स को सेना में उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों, तकनीकी एवं गैर-तकनीकी ट्रेड्स तथा एनसीसी ‘सी’ प्रमाण पत्र धारकों को मिलने वाले विशेष लाभों की जानकारी भी दी गई। व्याख्यान के दौरान कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका टीम द्वारा विस्तारपूर्वक उत्तर दिया गया। इससे कैडेट्स में सेना में करियर बनाने के प्रति विशेष उत्साह एवं जागरूकता देखने को मिली। कमांडिंग ऑफिसर वन एचपी एनसीसी बटालियन नाहन जेएस चौहान ने कहा कि ऐसे व्याख्यान कैडेट्स के भविष्य निर्माण में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं। इस प्रकार के मार्गदर्शन से कैडेट्स को अपने करियर के प्रति स्पष्ट दिशा प्राप्त होती है। प्रशिक्षण गतिविधियां निरंतर उत्साह एवं अनुशासन के साथ संचालित की जा रही हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





