भारत

लड़की को सेक्स टॉयज भेजने वाला कथित मंगेतर गिरफ्तार, रिश्ता ठुकराने पर की ये हरकत

Nil dhankar
10 Sept 2021 11:05 AM IST
लड़की को सेक्स टॉयज भेजने वाला कथित मंगेतर गिरफ्तार, रिश्ता ठुकराने पर की ये हरकत
x

demo pic 

प्यार में रिजेक्ट हुए लड़के अक्सर लड़कियों से बदला लेने के लिए उन्हें परेशान करने की कोशिश करते हैं। कभी उनका पीछा कर परेशान करते हैं तो कभी उनका नंबर पब्लिक कर देते हैं। कुछ मामलों में सिरफिरे लड़के एसिड अटैक की घटनाओं को भी अंजाम देते हैं। ऐसा ही एक मामला मुंबई से सामने आया है जहां पड़ोस की लड़की ने 26 साल के आदमी का प्रपोजल रिजेक्ट कर दिया तो उसके लड़की के घर सेक्स टॉयज भेजना शुरू कर दिया और उसका नंबर भी पॉर्न वेबसाइट पर डाल दिया। महीनों तक उसे ट्रैक करने की कोशिशों के बाद, पुलिस ने मुंबई में आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। कुणाल अंगोलकर ने कथित तौर पर महीनों तक ई-कॉमर्स वेबसाइटों के जरिए 21 साल की छात्रा के घर सेक्स टॉयज भेजे। उसने कैश-ऑन-डिलीवरी भु पर उत्पादों को उसके घर भेजा। पुलिस के मुताबिक लड़की ने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया था जिसकके बाद उसने ऐसा करना शुरू किया।

महिला ने फरवरी में मलाड थाने में सेक्स टॉयज उसके घर भेजे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद भारतीय दंड संहिता और आईटी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसे साइबर केस होने की वजह से मुंबई पुलिस की साइबर सेल को ट्रांसफर कर दिया गया था। साइबर सेल ने पहले अपराधी का पता उत्पादों की डिलीवरी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कूरियर कंपनी के जरिए प्राप्त करने का प्रयास किया। हालांकि, आरोपी ने कहीं भी अपना नाम या पता नहीं बताया था। पुलिस ने फिर उसे ट्रैक करने के लिए वीपीएन की जानकारी जुटाना शुरू किया।

हालांकि, आरोपी ने जब भी महिला के घर सेक्स टॉयज भेजे तो उसने कथित तौर पर अपना आईपी एड्रेस बदल लिया। पुलिस ने इलाके में 500 से अधिक सेवा प्रदाताओं की जांच की। अंत में, तकनीकी जांच और ऑन-ग्राउंड इंटेलिजेंस का उपयोग करते हुए, साइबर सेल ने आरोपी कुणाल अंगोलकर की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया।


Next Story