भारत

नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Gulabi Jagat
9 Jun 2025 7:30 PM IST
नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
x
Shivrinarayan, शिवरीनारायण: आरोपियों के द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर आवेदक अच्छे कुमार आशिकर निवासी मुडपार एवं अन्य लोगो से लाखों रुपए की धोखाधड़ी हुई थी जिसमें आरोपी द्वारा बिलासपुर नगर पालिका निगम में जोन कमीशनर के पद में नौकरी लगवाने के नाम से लिया गया था रुपया आरोपी मंसाराम आशिकर उम्र 56 साल निवासी मुडपार थाना शिवरीनारायण का है प्रकरण में पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है न्यायिक रिमांड पर मामले का विवरण इस प्रकार है कि आरोपियों के द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर आवेदक अच्छे कुमार आशिकर निवासी मुडपार एवं अन्य लोगो से 25,25,399 रू /- पच्चीस लाख पच्चीस हजार तीन सौ निनान्बे रूपये का ठगी करना पाये जाने से जांच पर से दिनांक 04.01.2025 को अपराध क्रमांक 05/25 धारा 420, 467,468,201,34 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। धोखाधड़ी जैसे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विवेक कुमार पांडे के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी चांपा यदुमणी सिदार के कुशल मार्गदर्शन थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी मंसाराम आशिकर निवासी मुडपार थाना शिवरीनारायण को पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने आरोपी विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक भास्कर शर्मा, प्रआर विजय निराला थाना शिवरीनारायण का सराहनीय योगदान रहा।
Next Story