भारत

नादौन में बन रहे 125 करोड़ के इंडोर स्टेडियम का शुभारंभ इसी साल

Shantanu Roy
22 Jun 2026 3:34 PM IST
नादौन में बन रहे 125 करोड़ के इंडोर स्टेडियम का शुभारंभ इसी साल
x
Hamirpur. हमीरपुर। राज्य स्तरीय योग दिवस समारोह एवं योगा यास सत्र में भाग लेने हमीरपुर पहुुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अणु स्थित साई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रशिक्षुओं एवं युवा खिलाडिय़ों तथा अन्य बच्चों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को वल्र्ड क्लास सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृत संकल्प है। इस क्रम में नादौन में लगभग 125 करोड़ रुपए का अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम बनाया जा रहा है, जिसे इसी वर्ष प्रदेश के खिलाडिय़ों को समर्पित कर दिया जाएगा। इसमें तैराकी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल और टेनिस सहित 14 खेलों के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएं
उपलब्ध करवाई जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं के लिए करोड़ों रुपए की पुरस्कार राशि का प्रावधान किया है। एशियन गे स के स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए 3 करोड़ रुपए, रजत पदक विजेताओं के लिए 2 करोड़ और कांस्य पदक विजेताओं के लिए डेढ़ करोड़ रुपए तक के नकद पुरस्कार रखे गए हैं। इसी प्रकार ओलंपिक और अन्य इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में भी सराहनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को भी करोड़ों रुपए के ईनाम दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि साढ़े तीन वर्ष पहले प्रदेश सरकार ने कार्यभार संभालते ही खिलाडिय़ों की डाइट मनी में कई गुणा वृद्धि की थी। इन खिलाडिय़ों के लिए हवाई यात्रा और रेलवे एसी क्लास में यात्रा का प्रावधान भी किया गया है।
Next Story