
x
Chamba. चंबा। चंबा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भडियां-बघार सडक़ की बहुप्रतीक्षित वन स्वीकृति प्राप्त होने पर क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी की लहर है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए ग्रामीणों ने सदर विधायक नीरज नैयर का आभार प्रकट किया। ग्रामीणों ने कहा कि भडियां-बघार सडक़ की स्वीकृति क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग थी। इसके लिए विधायक नीरज नैयर ने निरंतर प्रयास किए। इनके अथक प्रयासों और जनहित के प्रति समर्पण के कारण यह महत्वपूर्ण कार्य संभव हो पाया है।
सडक़ निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं प्राप्त होंगी तथा विकास को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल विधायक नीरज नैयर से मिला। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना चरण-4 के अंतर्गत सडक निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ होगा और क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने विधायक नीरज नैयर के जनहितकारी कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा क्षेत्र के विकास के प्रति उनके निरंतर प्रयासों के लिए धन्यावाद व्यक्त किया।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





