भारत
टेट-जेबीटी भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराई, अभ्यर्थियों ने की तिथि बदलने की मांग
Shantanu Roy
30 May 2026 3:10 PM IST

x
Shimla. शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग द्वारा जेबीटी भर्ती पोस्ट कोड-26015 की कम्प्यूटर आधारित परीक्षा 13, 14 और 16 जून को आयोजित की जा रही है। वहीं हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जून 2026 टेट परीक्षाओं का कार्यक्रम भी जारी किया गया है। दोनों परीक्षाओं की तिथियां एक-दूसरे से टकराने के कारण हजारों अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। सबसे अधिक परेशानी 13 और 14 जून को सामने आई है।
13 जून को जेबीटी भर्ती परीक्षा के साथ ही टीजीटी आट्र्स टेट और टीजीटी मेडिकल टेट आयोजित होंगे। इसी तरह 14 जून को जेबीटी भर्ती परीक्षा और जेबीटी टेट एक ही दिन निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवारों ने सरकार, राज्य चयन आयोग और शिक्षा बोर्ड से परीक्षा तिथियों में बदलाव करने की मांग उठाई है। अभ्यर्थियों का कहना है कि यदि समय रहते तिथियों में संशोधन नहीं किया गया तो बड़ी संख्या में युवाओं का भविष्य प्रभावित हो सकता है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





