भारत

15 अगस्त के मौके पर ड्रोन हमले की फिराक में आतंकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, जाने क्या है पूरा प्लान

jantaserishta.com
1 Aug 2021 9:24 AM IST
15 अगस्त के मौके पर ड्रोन हमले की फिराक में आतंकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, जाने क्या है पूरा प्लान
x

15 अगस्त के मौके पर सीमा पार पाकिस्तान (Paksitan) से चल रहे आतंकी संगठन जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में एक बड़े हमले को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं. सुरक्षा एजेंसियों को मिले इनपुट के आधार पर माना जा रहा है कि आतंकी ड्रोन अटैक (Drone Attack) को अंजाम दे सकते हैं. इसे लेकर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं.

इनपुट है कि स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के मौके पर आतंकी जम्मू-कश्मीर में एक बड़ा हमला कर सकते हैं. ये हमला मौलाना आजाद स्टेडियम (MA stadium) पर हो सकता है, जहां 15 अगस्त का कार्यक्रम होना है. सुरक्षा एजेंसियों को जो इनपुट मिला है, उसके आधार पर कहा जा रहा है कि आतंकी ड्रोन के जरिए हमला कर सकते हैं.
अब तक यही माना जा रहा है कि जिस तरह से 27 जून को जम्मू के एयरफोर्स स्टेशन (Airforce Station) पर ड्रोन (Drone) के जरिए IED से गिराकर हमला किया गया था, वैसा ही हमला 15 अगस्त को भी हो सकता है. जिसके बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
26-27 जून की रात को जम्मू के एयरफोर्स स्टेशन पर आतंकियों ने ड्रोन के जरिए दो हमले किए थे. आतंकियों ने ड्रोन का इस्तेमाल कर एयरफोर्स स्टेशन पर IED गिराया था. हालांकि, इस हमले में कोई नुकसान तो नहीं हुआ था, फिर भी ये देश में ड्रोन के जरिए हुआ पहला आतंकी हमला था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story