भारत

आतंकियों ने सुरक्षाबलों के ऊपर फेंका ग्रेनेड, दो पुलिसकर्मी घायल

jantaserishta.com
23 March 2022 9:25 PM IST
आतंकियों ने सुरक्षाबलों के ऊपर फेंका ग्रेनेड, दो पुलिसकर्मी घायल
x
बड़ी खबर

कश्मीर में आतंकी लगातार सुरक्षाबलोंको निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं. पिछले कुछ महीनों में कई बार ऐसी कोशिश हुई है. अब ऐसी ही एक और घटना सामने आई है, जिसमें आतंकियों ने सुरक्षाबलों की एक टीम पर ग्रेनेड से हमला कर दिया. इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, हालांकि उन्हें ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई.

आतंकियों ने ये हमला सेंट्रल कश्मीर के रैनवारी इलाके में किया. जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, पुलिस के जवानों पर अचानक आतंकियों ने ग्रेनेड फेंक दिया. जिससे ज्यादा नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन दो पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं. इस घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने सील कर दिया है और आतंकियों की तलाश जारी है. आतंकियों की तलाश के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
इससे पहले मंगलवार 22 मार्च को श्रीनगर के सौरा इलाके में हुई एक मुठभेड़ में पुलिस का एक कांस्टेबल शहीद हो गया था, जबकि एक आतंकवादी घायल हुआ. कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने इस हमले को लेकर बताया था कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में अभियान शुरू किया था. पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन आतंकवादी कार में घूम रहे हैं. पुलिस की एक टीम ने उनका पीछा किया और एक संक्षिप्त मुठभेड़ में एक आतंकवादी गोली लगने से घायल हो गया. इसी दौरान कुपवाड़ा का रहने वाले सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल आमिर हुसैन लोन मुठभेड़ में घायल हो गये. उन्हें (लोन) अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story