भारत

कश्मीरी पंडित भाइयों पर आतंकियों ने की गोलीबारी, असदुद्दीन ओवैसी का आया ये बयान

jantaserishta.com
16 Aug 2022 1:50 PM IST
कश्मीरी पंडित भाइयों पर आतंकियों ने की गोलीबारी, असदुद्दीन ओवैसी का आया ये बयान
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में एक बार फिर से हिंदू समुदाय को निशाना बनाकर हमला किया गया है। सेब के बागान में घुसकर आतंकवादियों ने सुनील कुमार भट्ट और उनके भाई पर गोलियां बरसा दीं। इस हमले में सुनील कुमार भट्ट की मौत हो गई, जबकि उनका भाई भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। इस हमले के बाद एक बार फिर से घाटी में दहशत का माहौल और अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। इस बीच असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा, 'बीजेपी की ओर से नियुक्त एलजी असफल रहे हैं। 370 इसलिए हटाया था कि इससे कश्मीरी पंडितों को फायदा होगा और अमन हो जाएगा। बरसों की मेहनत के बाद कश्मीरी पंडित लौटकर आए थे, लेकिन वे असुरक्षित रहे हैं। अब तो कश्मीरी पंडित घाटी को ही छोड़कर जाना चाह रहे हैं। यह मोदी सरकार की नाकामी की एक और मिसाल है। इसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा और उनकी सरकार पर आती है। वे कश्मीरी पंडितों की जान की हिफाजत करने में नाकाम साबित हो रहे हैं। इसका जवाब देश के पीएम नरेंद्र मोदी और होम मिनिस्टर अमित शाह को देना चाहिए।'
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आपने बड़-बड़े दावे किए थे, लेकिन उनका क्या हुआ। इस बीच एलजी मनोज सिन्हा ने शोपियां में हुए हमले पर दुख जताया है और आतंकियों को चुन कर मारने का ऐलान किया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता तनवीर सादिक ने कहा कि आतंकवादियों के चलते बहुसंख्यक समुदाय के लोग भी डरते हैं और कई बार वे लोगों की मदद नहीं कर पाते। कश्मीरी पंडित घाटी में सुरक्षित नहीं महसूस कर रहे हैं और यह चिंता की बात है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकियों ने सेब के बागान में घुसकर सुनील कुमार भट्ट और उनके भाई से नाम पूछा और यह पता लगने पर कि वह हिंदू हैं ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story