
जम्मू। दिल्ली में लाल किले के पास कार ब्लास्ट को अंजाम देने वाले आतंकी डॉ. उमर मोहम्मद के पुलवामा स्थित घर को सुरक्षा एजेंसियों ने IED से उड़ा दिया है. आतंकवाद के खिलाफ की जा रही कड़ी कार्रवाई के तहत सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर पूरी प्रक्रिया को नियंत्रित तरीके से अंजाम दिया.
धमाके की जांच में अब तक कई बड़े खुलासे हो चुके हैं. ब्लास्ट से जुड़ी एक और कार गुरुवार को फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी के पार्किंग में मिली. पुलिस के अनुसार, यह कार डॉ. शाहीन शाहिद के नाम पर रजिस्टर्ड है, जिसे पहले ही 'व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल' मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है.
फरीदाबाद पुलिस ने बताया कि यूनिवर्सिटी में मिली संदिग्ध मारुति ब्रेजा कार की जांच जम्मू-कश्मीर पुलिस कर रही है. संदिग्ध कार मिलने के बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाकर वाहन की तलाशी ली गई. यूनिवर्सिटी परिसर में खड़ी अन्य गाड़ियों की भी जांच की जा रही है और उनके मालिकों की जानकारी की पुष्टि हो रही है.
दिल्ली टेरर ब्लास्ट के आरोपी आतंकी डॉक्टर उमर नबी का घर सुरक्षा बलों ने IED से ध्वस्त कर दिया !!
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) November 14, 2025
उमर J&K में पुलवामा का रहने वाला था। विस्फोट वाली i20 कार को वही चला रहा था। pic.twitter.com/jADK9c513a





