भारत

आवारा पशुओं का आतंक: जैन साध्वी को गाय ने सींगों से उठाकर पटका, शरीर पर आई काफी चोटें

jantaserishta.com
10 Nov 2021 8:01 AM IST
आवारा पशुओं का आतंक: जैन साध्वी को गाय ने सींगों से उठाकर पटका, शरीर पर आई काफी चोटें
x
पढ़े पूरी खबर

हिसार. हरियाणा के हिसार जिले के हांसी हलके में आवारा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है. बेसहारा पशु आए दिन किसी न किसी को अपना निशाना बना गंभीर रूप से घायल कर रहे है. वहीं प्रशासन की ओर से शहर को बेसहारा पशुओं से निजात दिलवाने के लिए बड़े-बड़े दावे किए जा रहे है. परंतु प्रशासन की सभी दावे खोखले साबित हो रहे हैं. ताजा मामला शहर की जैन गली में सामने आया है. जहां जैन साध्वी आस्था प्रभा को एक गाय (Cow) ने अपने पैरों तले बुरी तरह रौंद डाला.

आस-पास के लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद गाय को वहां से भगाया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. सीसीटीवी की घटना विचलित करने वाली है. घायल साध्वी को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
साध्वी के शरीर पर काफी चोटें आई
साध्वी के शरीर पर काफी चोटें आई हैं. हांसी परिषद की ओर से करीब एक महीने पहले शहर में बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए टेंडर दिया गया था. परंतु एक सप्ताह बाद ही पशु पकड़ने की इस अभियान पर ब्रेक लग गए थे. इसके बाद परिषद की ओर से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया.
कोई सुध लेने वाला नहीं
परिषद की ओर से 150 पर पशु के हिसाब से टेंडर अलॉट किया था. शहर के करीबन 1500 बेसहारा पशु है. परंतु ठेकेदार के द्वारा करीब 160 पशु पकड़े गए थे. टेंडर के एक सप्ताह बाद ही ठेकेदार की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद अब तक इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story