भारत

बदमाशों का आतंक, गरीब परिवार के घरों में लगा दी आग

Nil dhankar
9 April 2022 7:39 AM IST
बदमाशों का आतंक, गरीब परिवार के घरों में लगा दी आग
x
जांच जारी

हरियाणा। मेवात के नूह में बदमाशों ने शुक्रवार रात गरीब परिवारों के घरों में आग लगा दी. आरोप है कि नूह के जाजुका-चंदेल गांव के गिरधारी और इसके अन्य साथियों ने इस्माइल, हामिद और अन्य लोगों के घरों में आग लगा दी. बदमाशों ने उनसे यह भी कहा कि हम तुम्हें गांव में किसी सूरत के नहीं रहने देंगे. पुलिस ने बताया कि पिछले कई दिनों से आरोपितों का पीड़ित परिवारों से किसी बात पर विवाद चल रहा था. बहरहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

पीड़ित परिवारों का आरोप है कि विवाद को बढ़ता देख और अनहोनी के डर से मेवात जिला प्रशासन और पुलिस से भी गुहार लगाई थी लेकिन जब तक प्रशासन हरकत में आता बदमाशों ने उनके घरों में आग लगा दी. पहले भी कई बार बदमाश पीड़ित परिवारों पर लाठी-डंडों से हमला कर चुके हैं.

विशेष समुदाय के लोगों के घरों में आग लगाने के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया है. माहौल को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने भारी बल तैनात कर दिया है.


Next Story