भारत

बदमाशों का आतंक, पार्क में महिला के ऊपर चाकू से किया जानलेवा हमला, हुई मौत

Apurva Srivastav
7 Feb 2022 11:32 PM IST
बदमाशों का आतंक, पार्क में महिला के ऊपर चाकू से किया जानलेवा हमला, हुई मौत
x
बड़ी खबर

नई दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी इलाके में सोमवार को सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पार्क में कुछ बदमाशोंने चाकू से हमला कर महिला को लहुलुहान कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, पार्क में कुछ लोगों ने जब मृत महिला को देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत महिला की उम्र 25 साल बताई जा रही है। फिलहाल, महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है।
Next Story