भारत

टेरर फंडिंग मामला: एनआईए ने कई जगहों पर मारे छापे

jantaserishta.com
23 Dec 2022 10:33 AM IST
टेरर फंडिंग मामला: एनआईए ने कई जगहों पर मारे छापे
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आतंकी फंडिंग मामले में (एनआईए) लश्कर-ए-तैयबा और हिज्ब-उल-मुजाहिदीन और अन्य आतंकवादी समूहों से ठिकानों पर जम्मू-कश्मीर में छापेमारी की। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम और पुलवामा जिलों और उत्तरी कश्मीर के कुछ इलाकों और जम्मू में छापेमारी की जा रही है।
एनआईए ने एक शख्स को हिरासत में भी लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
सूत्र ने कहा, यह एक टेरर फंडिंग का मामला है और हम लश्कर-ए-तैयबा, हिज्ब-उल-मुजाहिदीन व अन्य संगठनों पर कार्रवाई कर रहे हैं। ये देश भर में आतंकी गतिविधियों को फैलाने के लिए धन जुटाने में स्थानीय लोगों की मदद ले रहे थे।
इससे पहले एनआईए ने इस सिलसिले में कई प्राथमिकी दर्ज की थी। शुक्रवार की कार्रवाई उन्हीं एफआईआर के आधार पर की जा रही।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story