भारत

जम्मू-कश्मीर में आतंक का सफाया जारी: 2 आतंकवादी ढेर, फिर देखा गया संदिग्ध ड्रोन

jantaserishta.com
6 Aug 2021 3:39 PM IST
जम्मू-कश्मीर में आतंक का सफाया जारी: 2 आतंकवादी ढेर, फिर देखा गया संदिग्ध ड्रोन
x

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्ष बलों ने जिले के थानामंडी वन क्षेत्र में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। सुरक्षा बलों के आतंकवादियों तक पहुंचने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

अभियान की निगरानी कर रही राजौरी की पुलिस अधीक्षक शीमा नबी कसबा ने भी इलाके में मुठभेड़ होने की पुष्टि की थी। वहीं, आज तड़के सांबा में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास ड्रोन गतिविधि देखी गई। भारतीय सेना के पश्चिमी कमान ने कहा कि क्षेत्र की खोज के दौरान हथियार और गोला-बारूद की बरामदगी हुई।
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस और सेना ने सारथियान सीमावर्ती गांव में तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान एक बोरे में दो पिस्तौल, पांच मैगजीन और 122 कारतूस बरामद हुए।
उन्होंने कहा कि हथियार संभवतः सीमा पार से एक ड्रोन द्वारा गिराए गए थे। हालांकि, आगे की जांच जारी है। पुंछ जिले के बालनोई इलाके में एक भेड़ फार्म के पास शुरू किए गए एक ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने दो वायरलेस संचार सेट, बैटरी और कुछ मशालें भी बरामद कीं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story