भारत
भयानक हादसा, टैंक युद्ध अभ्यास के दौरान 5 सैनिकों की मौत
jantaserishta.com
29 Jun 2024 12:19 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
अभ्यास से पहले पानी ज्यादा नहीं था.
नई दिल्ली: लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में और दुखद हादसा हुआ है. रक्षा अधिकारी के मुताबिक, शुक्रवार को यहां टैंक अभ्यास के दौरान नदी पार करते समय अचानक से नदी का जलस्तर बढ़ गया जिसमें सेना के जवान फंस गए. इस हादसे में सेना के पांच जवान शहीद हो गए हैं.
रक्षा अधिकारी के मुताबिक, 'कल शाम दौलत बेग ओल्डी इलाके में नदी पार करने के अभ्यास के दौरान हुए हादसे में एक जेसीओ और चार जवान समेत भारतीय सेना के पांच जवान शहीद हो गए. सभी पांचों शव बरामद कर लिए गए हैं.'
दरअसल शुक्रवार को दौलत बेग ओल्डी में टैंक अभ्यास चल रहा था और सेना के कई टैंक यहां मौजूद थे. इस दौरान वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास एक टी-72 टैंक द्वारा नदी कैसे पार की जाती है इसका अभ्यास चल रहा था.
अभ्यास के तहत जब एक टैंक नदी को पार करने की कोशिश करने लगा तो अचानक से नदीं का प्रवाह तेज हो गया और टैंक बह गया. बताया जा रहा है कि इस दौरान टैंक में कुल 4-5 जवान सवार थे. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. फिलहाल विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





