भारत

लद्दाख: टैंक अभ्यास के दौरान अचानक जलस्तर बढ़ा, कई जवानों की मौत

jantaserishta.com
29 Jun 2024 11:07 AM IST
लद्दाख: टैंक अभ्यास के दौरान अचानक जलस्तर बढ़ा, कई जवानों की मौत
x

सांकेतिक तस्वीर

फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
नई दिल्ली: लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में और दुखद हादसा हुआ है. रक्षा अधिकारी के मुताबिक, शुक्रवार को यहां टैंक अभ्यास के दौरान नदी पार करते समय अचानक से नदी का जलस्तर बढ़ गया जिसमें सेना के जवान फंस गए. इस हादसे में सेना के कुछ जवानों के शहीद होने की आशंका है. फिलहाल विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है.
दरअसल शुक्रवार को दौलत बेग ओल्डी में टैंक अभ्यास चल रहा था और सेना के कई टैंक यहां मौजूद थे. इस दौरान टैंक द्वारा नदी कैसे पार की जाती है इसका अभ्यास चल रहा था . इसी अभ्यास के तहत जब एक टैंक नदी को पार करने की कोशिश करने लगा तो अचानक से नदीं का प्रवाह तेज हो गया और टैंक बह गया. बताया जा रहा है कि इस दौरान टैंक में कुल 4-5 जवान सवार थे. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story