भारत

10 IPS अफसर रिटायर हो रहें, एक-दो दिन के भीतर पुलिस विभाग में फेरबदल तय

Nil dhankar
3 Aug 2026 8:09 AM IST
10 IPS अफसर रिटायर हो रहें, एक-दो दिन के भीतर पुलिस विभाग में फेरबदल तय
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में इस महीने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक बदलाव होना तय माना जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, इस महीने विभाग के 10 आईपीएस अधिकारी अपनी सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं.

रिटायर होने वाले प्रमुख अधिकारियों में डीजी फायर मुथा अशोक जैन, भारत सरकार के बीपीआरडी में तैनात रवि जोसेफ लक्कू और सीआईडी में तैनात डॉ. अखिलेश कुमार निगम शामिल हैं. इसके अलावा, यूपी-112 के डीआईजी राशिद खान, वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में एडिशनल पुलिस कमिश्नर (डीआईजी) आलोक प्रियदर्शी और पीएसी मुख्यालय की डीआईजी सुनीता सिंह भी इसी माह सेवामुक्त होंगे. अन्य सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में लखनऊ कमिश्नरेट के डीसीपी कमलेश कुमार दीक्षित, ईओडब्ल्यू के एसपी अरविंद मिश्रा, ट्रेनिंग मुख्यालय के एसपी हरी गोविंद और 49वीं वाहिनी पीएसी के एसपी राम नयन सिंह का नाम शामिल है.

इस बीच, मेरठ पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लोगों को फंसाकर कथित तौर पर रंगदारी और ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है. इस मामले में राहुल पाल निवासी रिठानी और आकाश निवासी पुट्ठा को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि गिरोह के सदस्य कभी पुलिसकर्मी तो कभी अफसर बनकर लोगों को कार्रवाई का डर दिखाते थे. पुलिस ने जानकारी दी कि ब्रह्मपुरी थाने में नीरज पाल नाम के व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी. आरोप लगाया कि शशांक शर्मा, राहुल, आकाश और दो अन्य आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी, पुलिस अफसर बताकर उसे धमकाया. आरोपियों ने पुलिस कार्रवाई की बात कही और दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी और उसके खाते से 10 हजार रुपये भी ट्रांसफर करा लिए.

Next Story