भारत

टैम्पो पलटा, 11 श्रद्धालु घायल, पीरनिगाह से लौट रहे थे पंजाब के भक्त

Shantanu Roy
19 Jun 2026 3:16 PM IST
टैम्पो पलटा, 11 श्रद्धालु घायल, पीरनिगाह से लौट रहे थे पंजाब के भक्त
x
Una. ऊना। जिला ऊना के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह मंदिर में माथा टेककर पंजाब लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा एक टैम्पो गुरुवार की दोपहर बसोली के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 11 श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। इनमें से एक छोटी बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई के लिए रैफर कर दिया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य में अहम भूमिका निभाई। जानकारी के अनुसार पंजाब के पटियाला जिले के नाभा क्षेत्र से श्रद्धालुओं का एक जत्था टैम्पो में सवार होकर
पीरनिगाह मंदिर
में दर्शन के लिए आया था। गुरुवार दोपहर बाद सभी श्रद्धालु दर्शन कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बसोली क्षेत्र में उतराई के समय चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और टैम्पो अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पलट गया। हादसे के समय वाहन में कुल 16 श्रद्धालु सवार थे। टैम्पो पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि बसोली क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरे टैंपो के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Next Story