भारत

मंदिर न्यास चिंतपूर्णी ने आपदा राहत कोष में दिए 2 करोड़ रुपए

Shantanu Roy
2 Sep 2023 11:02 AM GMT
मंदिर न्यास चिंतपूर्णी ने आपदा राहत कोष में दिए 2 करोड़ रुपए
x
अम्ब। आपदा से जूझ रहे प्रदेश को एक बार फिर पटरी पर लाने के लिए समाजसेवियों सहित धार्मिक संस्थाओं द्वारा मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दिल खोलकर मदद की जा रही है। ऐसे में मंदिर न्यास माता चिंतपूर्णी ने भी आपदा की इस घड़ी में प्रदेश को मिले जख्मों पर मरहम लगाने का काम किया है।
शुक्रवार को सहायक आयुक्त एवं एसडीएम अम्ब विवेक महाजन ने विधायक सुदर्शन सिंह बबलू के माध्यम से माता चिंतपूर्णी मंदिर न्यास की ओर से 2 करोड़ रुपए का चैक भेंट किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने इस मदद के लिए विधायक सुदर्शन सिंह बबलू और मंदिर न्यास व चिंतपूर्णी की जनता का धन्यवाद किया है।
Next Story