भारत

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में तापमान में गिरावट जारी

Nilmani Pal
27 Nov 2022 11:01 AM IST
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में तापमान में गिरावट जारी
x

श्रीनगर। पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रही, और आगे भी शुष्क मौसम की संभावना है। यह जानकारी रविवार को मौसम विज्ञान ने दी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। इस अवधि के दौरान न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है।"

न्यूनतम तापमान श्रीनगर में माइनस 2.1, पहलगाम में माइनस 3.4 और गुलमर्ग में माइनस 1 डिग्री सेल्सियस रहा। लद्दाख क्षेत्र के द्रास कस्बे में न्यूनतम तापमान माइनस 11.6, कारगिल में माइनस 10.8 और लेह में माइनस 7.8 रहा। जम्मू में 9.6, कटरा में 9.7, बटोटे में 5.5, बनिहाल में 2.2 और भद्रवाह में 3.2 न्यूनतम तापमान रहा।

Next Story