
बिहार। पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बाल-बाल बच गए। दरअसल तेजस्वी यादव जब भाषण दे रहे थे इसी दौरान एक ड्रोन तेजस्वी यादव के बिल्कुल करीब आ गया। तेजस्वी यादव ने किसी तरह झुक कर अपने आप को बचाया है। दरअसल बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव जमकर मेहनत कर रहे हैं। रविवार को राजद नेता तेजस्वी यादव दो अलग-अलग कार्यक्रमों में मौजूद थे।
दरअसल अपने पहले कार्यक्रम के तहत तेजस्वी यादव पटना के गांधी मैदान में आयोजित वक्फ बचाओ संविधान बचाओ सम्मेलन में शामिल हुए थे। इस दौरान तेजस्वी यादव जब मंच से भाषण दे रहे थे। इसी बीच कार्यक्रम में एक ड्रोन उनके बेहद करीब आ गया। करीब आने के बाद यह ड्रोन पोडियम से जा टकराया। पोडियम से टकराते ही तेजस्वी यादव हल्का से झुककर इस ड्रोन से बचते नजर आए। इस दौरान वहां मौजूद अन्य लोग और उनके सुरक्षा गार्ड भी चौक गए। सुरक्षा गार्ड और वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पोडियम को संभाला। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा कर्मियो ने ड्रोन को अपने कब्जे में भी ले लिया है।
कार्यक्रम में यह ड्रोन कौन उड़ा रहा था? और यह नेता प्रतिपक्ष के इतने करीब कैसे आ गया अभी इसके बारे में विशेष जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, घटना के वक्त ड्रोन को वहां से हटा दिया गया था और तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन जारी रखा था।
ये खतरनाक है। ड्रोन का प्रयोग सावधानीपूर्वक जीना चाहिए । सभी जगह ।, pic.twitter.com/oWPoRcH0Li
— Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) June 29, 2025





