भारत

तहसील का कर्मचारी गिरफ्तार, भ्रष्टाचार के तहत कार्रवाई

Nilmani Pal
21 May 2025 6:40 AM IST
तहसील का कर्मचारी गिरफ्तार, भ्रष्टाचार के तहत कार्रवाई
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। गोरखपुर जिले में गोला तहसील में तैनात कानूनगो को 15 हजार रुपये घूस लेते एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कानूनगो पर आरोप है कि वह एक व्यक्ति से धारा 24 की पैमाइश के लिए घूस ले रहे थे। कानूनगो को गगहा थाने ले जाया गया, वहां भ्रष्टाचार का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एंटी कप्शन टीम की कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया।

बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मामखोर निवासी कंदर्प दूबे ने गगहा थाना क्षेत्र के सखरूआ में गाटा संख्या 48 में 13 डिसमिल जमीन बैनामा ली है। गोला तहसील के हल्का लेखपाल व कानूनगो से जमीन के सीमांकन के लिए आवेदन किया था।

आरोप है कि हल्का लेखपाल व कानूनगो से जब पैमाइश के लिए बातचीत की गई तो दोनों के द्वारा पैसे की डिमांड की गई। वादी ने कुछ पैसा दे भी दिया था, लेकिन सीमांकन नहीं किया गया तो गोला तहसील से धारा 24 का आदेश कराकर हल्का लेखपाल व कानूनगो से मिलकर कार्रवाई का आग्रह किया। आरोप है कि बिना पैसे लिए सीमांकन व फील्ड बुक बनाने से मना कर दिया गया।


Next Story
null