भारत

मदरसा गई किशोरी से रेप, आरोपी गिरफ्तार

Nil dhankar
13 Jun 2025 7:43 AM IST
मदरसा गई किशोरी से रेप, आरोपी गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। हापुड में कोतवाली क्षेत्र के एक मदरसे में 14 वर्षीय किशोरी के साथ हाफिज द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी पिछले दो माह से वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दरिंदगी करता रहा। वीडियो वायरल होने पर परिजनों को घटना का पता चला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पीड़िता के पिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उल्लेख किया है कि उसकी बेटी 14 वर्ष की है। जो गांव में ही स्थित एक मदरसे में जाती है। उन्होंने बताया कि बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव निवासी हाफिज वसीम मदरसा के छत पर बने कमरे में रहता है। आरोप है कि हाफिज वसीम ने दो माह पहले 14 वर्षीय किशोरी को कमरे में रखी किताब लेने के लिए भेजा। जैसे ही किशोरी कमरे में घुसी तो पीछे से अचानक आरोपी वसीम पहुंच गया और कमरा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। साथ ही पीड़िता की नग्न अवस्था में वीडियो और फोटो बना लिए।

इसके बाद आरोपी ने कहा कि यदि किसी से दुष्कर्म के संबंध में जानकारी साझा की तो वह वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा। जिससे किशोरी भयभीत हो गई। जिसका लाभ उठाकर सप्ताह में दो बार उसके साथ यौन संबंध बनाता रहा। पीड़िता के पिता ने बताया कि हाफिज अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और उसकी बेटी की वीडियो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। वायरल होने के बाद पीडि़ता के परिजनों को जानकारी हुई।

आरोपी ने कहा कि वह पहले ऐसा कई लड़कियों के साथ कर चुका है, कार्रवाई करोगे तो पीड़िता के पिता और भाईयों को जान से मार देगा। जिसके बाद परिजनों ने संबंधित मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही किशोरी का मेडिकल परीक्षण और ब्याज दर्ज कराए जा रहे हैं। वहीं, आरोपी को पलवाड़ा में बिजली घर के पास से गिरफ्तार कर लिया है, जिसको न्यायालय में पेश किया गया।

Next Story
null