भारत

मुनीम की लापरवाही से किशोर की मौत, आराम कर रहा था, ट्रैक्टर से कुचल गया

Nilmani Pal
31 May 2024 2:12 AM GMT
मुनीम की लापरवाही से किशोर की मौत, आराम कर रहा था, ट्रैक्टर से कुचल गया
x
बड़ा हादसा

अलीगढ़। अलीगढ़ के जट्टारी कस्बा के निकटवर्ती ग्राम जरतौली स्थित बाबा ईंट उद्योग पर गुरुवार देर शाम करीब साढ़े पांच बजे थक हार कर एक मजदूर किशोर चारपाई बिछाकर उस पर लेट कर आराम कर रहा था। कुछ ही देर में किशोर को नींद आ गई। इतने में ही मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली जिसे चालक बैक कर रहा था उसकी चारपाई के ऊपर चढ़ गई। चारपाई पर लेटा किशोर कुचल गया। किशोर की मौके पर मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय जानू उर्फ भोला पुत्र स्व. अनवर निवासी उदला इलियासपुर थाना बन्ना देवी अलीगढ़ जरतौली स्थित बाबा ईंट उद्योग पर ईंट थापने का करता है। गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे चारपाई पर आराम कर रहा था। तभी भट्टा मुनीम मनोज ने मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को बैक करने लगा। ट्रैक्टर ट्रॉली चला रहे मुनीम को बैक करते समय चारपाई पर सो रहा जानू दिखाई नहीं दिया। मिट्टी से भरी ट्रॉली जानू के ऊपर से होकर निकल गई। जिसमे जानू बुरी तरह से कुचल गया। मौके पर उसकी मौत हो गयी।

घटना की जानकारी लड़के के परिजनों को दी गई। जानकारी मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी पर कस्बा जट्टारी पुलिस व टप्पल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयाना किया। समाचार लिखे जाने तक भट्टा स्वामी व परिजनों में आपस में फैसला पर वार्ता चल रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बता दें कि मृतक पांच भाइयो में सबसे छोटा था। पुलिस का कहना है कि मामले को हादसा बताया जा रहा है। किशोर चारपाई पर सो रहा था इस बात की जानकारी चालक को नहीं थी। उसने बिना देखे ट्रैक्टर को बैक किया जिस कारण पीछे सो रहे किशोर पर वाहन चढ़ गया। किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।


Next Story