भारत

चुराह में Current से टीमेट की मौत

Shantanu Roy
4 Sept 2024 3:51 PM IST
चुराह में Current से टीमेट की मौत
x
Teesa. तीसा। चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत झज्जाकोठी में करंट की चपेट में आने से बिजली बोर्ड में कार्यरत टीमेट की मौत हो गई। मृतक की पहचान पवन कुमार पुत्र नानक चंद वासी गांव टिकरीगढ़ के तौर पर की गई है। पुलिस ने तीसा अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बिजली बोर्ड में टीमेट के पद पर कार्यरत पवन कुमार सोमवार दोपहर बाद झज्जाकोठी में खंभे पर चढक़र बिजली लाइन के मरम्मत कार्य में जुटा हुआ था। इसी दौरान अचानक लाइन में करंट का प्रवाह होने से पवन कुमार जोरदार झटका लगने से नीचे
जमीन पर आ गिरा।


मौके पर मौजूद सहयोगियों ने तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाने के साथ ही उच्चाधिकारियों को सूचित किया। सिविल अस्पताल पहुुंचने पर मौजूद चिकित्सक ने पवन कुमार को मृत घोषित कर दिया। इसी बीच घटना की सूचना पाते ही तीसा पुलिस थाना से टीम ने सिविल अस्पताल तीसा पहुंचकर कागजी औपचारिकताएं निपटाई। उन्होंने घटना के दौरान मौके पर मौजूद स्टाफ सदस्यों के ब्यान भी दर्ज किए। इस संदर्भ में तीसा पुलिस थाना में मामला दर्ज किया है। उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर जितेंद्र चौधरी ने घटना की पुष्टि की है। घटना को लेकर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के साथ ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
Next Story