भारत

शिक्षक की पत्नी की हत्या, कचरा फेंकने पर उपजा था विवाद

Nilmani Pal
15 May 2025 7:55 AM IST
शिक्षक की पत्नी की हत्या, कचरा फेंकने पर उपजा था विवाद
x
पढ़े पूरी खबर

झारखण्ड। दुमका जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक युवक ने मामूली विवाद के चलते तलवार से एक महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया और उसके पति को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को नगर थाना दुमका में पुलिस के हवाले कर दिया.

यह घटना बुधवार शाम करीब 7 बजे दुमका शहर के कब्रिस्तान रोड इलाके के केवटपाड़ा में हुई. मिली जानकारी से मुताबिक पड़ोसी रागनी झा से विमला देवी का अक्सर नव निर्मित पिसीसी रोड पर पानी और कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद होता रहता था. बुधवार शाम विमला देवी की रागनी झा से रोड पर पानी फेंकने को लेकर बहस हो गई. उसी समय विमला के शिक्षक पति मनोज सिंह बाइक से घर की गली में पहुंचे तो देखा की पड़ोसी से पत्नी की बकझक हो रही है. वे बीच बचाव करने लगे. इस बीच आरोपी युवक फूलचंद साह अपने पिता लालचंद साह और दो भाइयों के साथ वहां पहुंचा और बुजुर्ग दम्पति से उलझ गए.

ये विवाद इतना बढ़ गया कि उसने तलवार निकाल ली और महिला पर हमला कर दिया. एक ही वार में उसने महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया. इसके बाद उसने महिला के पति पर भी तलवार से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसने खुद को नगर थाना दुमका में पुलिस के हवाले कर दिया और अपना अपराध कबूल कर लिया. पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया और घायल पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने घटनास्थल से तलवार बरामद कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

वहीं मृतका विमला देवी की बेटी ने कहा की मामूली विवाद में पड़ोसी ऐसा कुछ कर देंगे, इसका हमें अंदाज नहीं था.उसने कहा वह भाग कर घर के अंदर छिप गई जिसके कारण उसकी जान बच गई.

Next Story
null