भारत
शिक्षकों ने पेश किए शिक्षा में एआई के अनोखे और जादुई इस्तेमाल
Shantanu Roy
14 Jun 2026 6:00 PM IST

x
घुमारवीं। शिव शक्ति कॉन्वेंट स्कूल में बहुविषयक अभिकलनात्मक सोच (सीटी) एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) विषय पर एक दिवसीय इन-हाउस कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को नवीन तकनीकों एवं एआई पर आधारित शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराना था। कार्यशाला का शुभारंभ पाठशाला के प्रबंधक डा. श्रवण कुमार, प्रधानाचार्या निर्मला देवी और निर्णायक मंडल के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस कार्यशाला में निर्णायक के रूप में सुनंदा सूद टीजीटी कंप्यूटर साइंस, मनोज कुमार कश्यप सहायक प्रधानाचार्य, रमन ठाकुर असिस्टेंट प्रोफेसर करियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी हमीरपुर से रहे। कार्यशाला के दौरान सोलह शिक्षकों ने विभिन्न विषयों में सीटी एवं एआई के एकीकरण को दर्शाते हुए रचनात्मक प्रस्तुतियां दीं। प्रतिभागियों ने गणित, विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान तथा अन्य विषयों में एआई के व्यावहारिक उपयोग और नवाचारपूर्ण शिक्षण गतिविधियों को प्रस्तुत किया। प्रस्तुत किए गए विचारों और गतिविधियों को सभी शिक्षकों ने सराहा। कार्यशाला में शिक्षकों को समस्या समाधान, तार्किक चिंतन, डेटा विश्लेषण तथा एआई के शैक्षिक उपयोग से संबंधित महत्त्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। विभिन्न गतिविधियों और समूह चर्चाओं के माध्यम से शिक्षकों ने सीटी एवं एआई के प्रभावी उपयोग को समझा। इस कार्यशाला में स्थानीय पाठशाला और विभिन्न पाठशालाओं के लगभग 50 शिक्षकों ने भाग लिया।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





