
यूपी। वाराणसी में बादशाह बाग कॉलोनी (सिगरा) में मदरसा शिक्षक 42 वर्षीय दानिश रजा की हत्या की आरोपी पत्नी रुबिना सिद्दीकी को सिगरा पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। पूछताछ में उसने बताया कि पति रोज मारपीट गाली-गलौज करता था। अगर दानिश को नहीं मारती तो वह उसकी हत्या कर देता। पति की प्रताड़ना से आजिज आकर उसने वारदात को अंजाम दिया।
दानिश रजा बादशाहबाग स्थित फरोग-ए- उर्दू मदरसा में सरकारी अध्यापक थे। वह पत्नी रुबिना, एक आठ साल की पुत्री, पांच साल के पुत्र के साथ रहते थे। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे सिगरा पुलिस को सूचना मिली कि कमरे में दानिश रजा की लाश मिली है। पुलिस ने शक के आधार पर पत्नी से पूछताछ की तो सच सामने आया। एसीपी चेतगंज डॉ. ईशान सोनी ने शनिवार को बताया कि महिला को जेल भेज दिया गया है। उधर, दानिश की बेटी और बेटा सहमे हुए थे।
बादशाह बाग कॉलोनी (सिगरा) में मदरसा शिक्षक 42 वर्षीय दानिश रजा को उसकी पत्नी रुबिना सिद्दीकी ने रॉड और चाकू गोदकर मार डाला। पुलिस के अनुसार घटना दो दिन पहले की हो सकती है। पड़ोसियों की सूचना पर शुक्रवार सुबह सिगरा पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार पत्नी ने पूछताछ में बताया कि वह पति की प्रताड़ना से त्रस्त थी। मकान में बड़ा मुख्य गेट है, जबकि अंदर दो मंजिला मकान में भू-तल पर दानिश रजा दो कमरे में परिवार के साथ रहते थे। इसी मकान के ऊपरी तल पर एवं अन्य कमरों में उनकी मां, दो बहनें भी रहती हैं।
एसीपी के मुताबिक पत्नी ने बताया कि वह कई साल से पति की प्रताड़ना से त्रस्त थी। आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी। इससे वह तंग आ गई थी। बुधवार रात उसने सोते समय लोहे के रॉड जैसे हथियर से सिर पर वार किया। इसके बाद चाकू से सीने में कई बार वार किया। पूछताछ में केवल पत्नी की भूमिका ही मिली है।





