भारत

छात्रा से टीचर को हुआ एकतरफा प्यार, करने लगा उटपटांग हरकतें, गिरफ्तार

Nil dhankar
16 Oct 2025 7:28 AM IST
छात्रा से टीचर को हुआ एकतरफा प्यार, करने लगा उटपटांग हरकतें, गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। आगरा में एक स्कूल टीचर ने बच्ची को पहले अश्लील फोटो-वीडियो भेजी उसके बाद उसे धमकी भी दी। परेशान छात्रा के घर वालों को बताकर टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टीचर को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि थाना सदर क्षेत्र में एक टीचर आठवीं क्लास की छात्रा को अश्लील फोटो भेजकर परेशान कर रहा था। आरोपित ने छात्रा को मोबाइल दे रखा था। यह छात्रा से फोटो मांगता था।

छात्रा ने इसकी जानकारी अपने घर पर दे दी। छात्रा के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी टीचर विवेक चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसीपी सदर इमरान अहमद ने बताया कि देवरी रोड निवासी व्यक्ति ने सदर थाने में सूचना दी कि उसकी 14 साल की बेटी क्षेत्र के एक स्कूल में ध्यों क्लास की छात्रा है। स्कूल का टीचर विवेक चौहान उनकी बेटी के साथ गलत हरकत करता है। वो स्कूल में उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था।

टीचर ने जबरन बेटी को फोन दे रखा था। उस पर गंदी फोटो और वीडियो डालता है। बेटी को फोटो डालने का दबाव बनाता है। बेटी जब उससे मना करती थी तो यो धमकी देता था। वो कहता था कि रास्ते से उठवा लेगा। अगर किसी को कुछ बताया तो उनको जान से मार देगा। बेटी डर के कारण गुमसुम रहने लगी। टीचर बेटी से रात को फोटो और वीडियो भेजने को कहता था। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा के पास से मिले मोवाइल में शिक्षक की चैट भी मिली है।


Next Story
null