भारत

टीबी उन्मूलन सरकार की प्राथमिकता, सभी अधिकारी करें सहयोग

Shantanu Roy
30 May 2026 4:19 PM IST
टीबी उन्मूलन सरकार की प्राथमिकता, सभी अधिकारी करें सहयोग
x
Chamba. चंबा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग चंबा की ओर से शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीएमओ चंबा डा. जालम भारद्वाज ने की। बैठक में राष्ट्रीय क्षय रोग निवारण कार्यक्रम की समीक्षा कि गई। बैठक में जिले में टीबी उन्मूलन हेतु चल रही गतिविधियों की विस्तारपूर्वक आंकलन कर आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा की। मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर जालम भारद्वाज ने बैठक में उपस्थित सभी स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि टीबी उन्मूलन सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसे जमीनी स्तर पर सफल बनाने के लिए सभी का सक्रिय सहयोग आवश्यक है। उन्होंने खंड चिकित्साधिकारियों द्वारा भेजी गई मासिक रिपोर्ट का आकलन भी किया और महत्वाकांक्षी जिले के अंतर्गत चल रही योजनाओं की
समीक्षा की।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने राष्ट्रीय हेल्थ मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की। इसमें प्रजनन एवं मातृ शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीकाकरण कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ कार्यक्रम, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, एनसीडी कार्यक्रम, तथा एचएमआईएस का खंड स्तरीय समीक्षा भी की। उन्होंने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की गतिविधियों का भी जायजा लिया। बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. कविता महाजन, जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. हरित पुरी, डा. वैभवी गुरूंग, डा. सोहेल, खंड चिकित्साधिकारी डा. शाम लाल, डा. नवदीप राठौर, डा. दिपेश बराल, डा. पदमा, डा. मनोज ठाकुर, डा. नरिंद्र, डा. अनिल के अलावा सभी स्वास्थ्य खंड़ों के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक और एनटीईपी स्टाफ भी उपस्थित रहा।
Next Story