भारत

दरबोड़ में खड़ी टैक्सी में अचानक लगी आग, लाखों का नुकसान

Shantanu Roy
27 April 2026 3:00 PM IST
दरबोड़ में खड़ी टैक्सी में अचानक लगी आग, लाखों का नुकसान
x
Hamirpur. हमीरपुर। ग्राम पंचायत नारा के तहत आने वाले दरबोड़ में एक टैक्सी जलकर राख हो गई। रात के समय टैक्सी को पार्क किया गया था तथा करीब 11 बजे अचानक इसमें आग लग गई। जब तक आग लगने का पता चलता कार आग के गोले में तबदील हो चुकी थी। मालिक व लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। देखते ही देखते वाहन पूरी तरह से जल गया। इस टैक्सी में वाहन मालिक का करीब 15 हजार कैश, गाड़ी के कागजात तथा आधार कार्ड व कई अन्य जरूरी डॉक्यमेंट थे। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह भी क्यास लगाए जा रहे हैं कि हो सकता है किसी अज्ञात व्यक्ति ने इस वारदात को अंजाम दिया हो। फिलहाल मालिक की तरफ से मामला पुलिस तक पहुंचाया गया है तथा पुलिस मामले की
जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक दरबोड़ क्षेत्र के टैक्सी मालिक पवन कुमार ने अपनी गाड़ी को दरबोड़ में खड़ा किया हुओ था। रविवार रात करीब 11 बजे अचानक टैक्सी में आग लग गई। मालिक को वाहन में आग लगने का पता चला तथा यह मौके पर पहुंचा। इस दौरान कुछ और लोग भी मौके पर आए तथा आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। वाहन को आग ने बुरी तरह से घेर रखा था। देखते ही देखते वाहन पूरी तरह से जल गया। अब सिर्फ जला हुआ वाहन का ढांच ही बचा है। अंदर का सारा सामान तथा टायर जलकर राख हो चुके हैं। इस अग्निकांड में संबंधित टैक्सी चालक को लाखों का नुकसान हुआ है। यह भी बताया जा रहा है कि तीन वर्ष पहले ही वाहन को खरीदा गया था। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि टैक्सी जलने की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस मामले में आगामी छानबीन कर रही है। टैक्सी को आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
Next Story