भारत

तारो देवी अध्यक्ष और कमलेश कुमारी उपाध्यक्ष

Shantanu Roy
17 Jun 2026 5:25 PM IST
तारो देवी अध्यक्ष और कमलेश कुमारी उपाध्यक्ष
x
Paonta Sahib. पांवटा साहिब। पांवटा साहिब ब्लॉक में पंचायत समिति के बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए सोमवार को हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों पदों पर कब्जा जमा लिया। कुल 35 चयनित सदस्यों में से मतदान के बाद तारो देवी को अध्यक्ष और कमलेश कुमारी को उपाध्यक्ष चुना गया। परिणाम घोषित होते ही बीजेपी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद एसडीएम पांवटा द्विज गोयल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष तारो देवी और उपाध्यक्ष कमलेश कुमारी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में पंचायत समिति के सभी सदस्य और बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। एसडीएम ने दोनों पदाधिकारियों को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ अपने कत्र्तव्यों का निर्वहन करने की सलाह दी।
अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में तारो देवी को 22 सदस्यों का समर्थन मिला, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को 13 वोट मिले। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर कमलेश कुमारी को 21 वोट प्राप्त हुए, जबकि एक वोट खारिज हुआ। जीत के बाद दोनों नेताओं ने सभी सदस्यों का आभार जताया और कहा कि वह क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मिलकर काम करेंगे। तारो देवी ने कहा कि महिलाओं और युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता होगी। शपथ ग्रहण के अवसर पर विधायक सुखराम चौधरी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को बधाई दी।
Next Story