भारत

PM Modi: ताइवान के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को दी बधाई, संबंधों के और मजबूत होने की जताई उम्मीद

jantaserishta.com
5 Jun 2024 4:00 PM IST
PM Modi: ताइवान के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को दी बधाई, संबंधों के और मजबूत होने की जताई उम्मीद
x
PM Modi: ताइवान के राष्ट्रपति बने लाई चिन ते ने हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत एनडीए की जीत पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। चिंग ते ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "चुनाव में जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई। हम हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति एवं समृद्धि में योगदान देने के लिए तेजी से बढ़ते भारत-ताइवान संबंधों को और मजबूत बनाने, व्यापार, प्रौद्योगिकी तथा अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की उम्मीद करते हैं।"
ताइवान की डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के अध्यक्ष लाई चिंग ते पिछले महीने देश के राष्ट्रपति बने थे। उन्होंने त्साई इंग वेन की जगह ली है जिनके चार साल के दूसरे और अंतिम कार्यकाल में चिंग ते उपराष्ट्रपति थे।
भारत ने हमेशा से ताइवान के साथ व्यापार, निवेश, पर्यटन, संस्कृति, शिक्षा और लोगों के बीच संबंध जैसे अन्य क्षेत्रों में सहयोग की रणनीति का पालन किया है। अप्रैल में वहां आये 7.4 तीव्रता वाले भीषण भूकंप के बाद मदद के लिए तत्कालीन राष्ट्रपति इंग वेन ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story