भारत

Prime Minister Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी आखिरी कैबिनेट मीटिंग में अहम संदेश दिया

jantaserishta.com
5 Jun 2024 3:43 PM IST
Prime Minister Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी आखिरी कैबिनेट मीटिंग में अहम संदेश दिया
x
DELHI: निवर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल की आखिरी कैबिनेट मीटिंग बुधवार को की। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इस्तीफा सौंप दिया। अब वह 8 जून को अपने तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ले सकते हैं। इस बीच उन्होंने आखिरी कैबिनेट में अपने सहयोगियों से कहा कि हार और जीत तो राजनीति का हिस्सा है। नंबरगेम चलता रहता है। कैबिनेट की मीटिंग में चुनाव के नतीजों पर भी चर्चा हुई। इस मीटिंग में लोकसभा को भंग करने की सिफारिश की गई और पीएम समेत पूरी कैबिनेट ने इस्तीफा दे दिया।
इस बैठक के बाद पीएम सीधे राष्ट्रपति भवन पहुंचे और द्रौपदी मुर्मू को इस्तीफा सौंपा। राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया और कहा कि आप नई सरकार के गठन तक अपने मंत्रियों के साथ कामकाज संभालते रहें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story