
x
Shimla. शिमला। साइबर ठग खुद को बैंक कर्मी बताकर लोगों को ठग रहे हैं। साइबर ठग लोगों को सस्ते बैंक लोन, के्रडिट लिमेट बढ़ाने के लिए व्हट्सऐप, मैसेज एवं मोबाइल पर कॉल के जरिए झांसा दे रहे हैं। शातिर खुद को निजी बैंक का कर्मचारी बताकर लोगों को ठग रहे हैं। साइबर पुलिस साइबर ठगों से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है। सस्ते बैंक लोन, के्रडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने को लेकर हिमाचल में भी लोगों को बारे फोन आ रहे हैं। साइबर ठग लोगों को जाल में फंसाने के लिए नए-नए तरीके से खोज रहे है। सस्ते बैंक लोन, फास्ट टैग के अलावा अब साइबर ठग के्रडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर लोगों के साथ ठगी का प्रयास कर रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों में लगातार आ रहे मामलों के चलते साइबर पुलिस ने हिमाचल की जनता को अलर्ट किया है। साइबर पुलिस का मानना है कि हिमाचल में भी लोगों को इस बारे फोन आ रहे हैं।
शातिर ठग सबसे पहले व्हट्सऐप, मैसेज या मोबाइल पर कॉल के माध्यम से के्रडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने की बात कहते हैं। इसके तहत शातिर अपने आप को निजी बैंक का कर्मचारी बताकर लोगों को विश्वास में ले लेते हैं। उसके बाद शातिर के्रडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने की बात करते हैं। इसको लेकर ओटीपी शेयर करने को कहा जाता है। व्यक्ति ओटीपी शेयर करते ही उसके के्रडिट कार्ड का विवरण शातिर प्राप्त कर लेते हैं और कुछ ही देर में के्रडिट कार्ड से या बैंक खाते से पैसा निकाल लिया जाता है। साइबर सैल की ओर से जारी की गई एडवाइजरी में कहा गया है कि साइबर ठग लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए आए दिन नए-नए तरीके अपना रहे हैं, ऐसे में लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है। एडवाइजरी में कहा है कि किसी से भी अपना ओटीपी नंबर को शेयर न करें। इसके अलावा अपने बैंक खाते सहित निजी जानकारी किसी से भी सांझा न करें। अगर कोई व्यक्ति ठगी का शिकार होता है, तो तुंरत मामले की शिकायत 1930 पर दर्ज करें।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





