अंतरराष्ट्रीय सीमा पर देखे गए संदिग्ध ड्रोन, भारतीय जवानों ने 10 मिनट में बरसाई 18 गोलियां

नई दिल्ली: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने जम्मू की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शनिवार को संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन (Drone) दिखाई देने पर उस पर गोलीबारी की. अधिकारियों ने बताया कि यह सुनिश्चित करने के लिए तलाश अभियान (Search Operation) चलाया गया कि कहीं ड्रोन से हथियार अथवा मादक पदार्थ तो नहीं गिराए गए. बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि बल के जवानों ने उड़ने वाली संदिग्ध वस्तु पर उस समय गोलीबारी की, जब वह अरनिया के नागरिक इलाके में सुबह करीब चार बजकर 10 मिनट पर दाखिल हुआ. अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन देखे जाने के बाद बीएसएफ सतर्क हो गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





