- Home
- /
- Breaking News
- /
- कमरें में मिली...
कमरें में मिली विवाहिता की संदिग्ध लाश, बच्चों ने कहा- पापा ने गला दबाया

पूर्णिया। पूर्णिया में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में कमरे से लाश मिली है। महिला के गले पर काले गहरे निशान मिले हैं। वहीं, शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी चोट के निशान हैं। घटना के बाद से पति घर छोड़कर फरार है। मृतका के बच्चे ने ही हत्या का राज खोला। मृतका की …
पूर्णिया। पूर्णिया में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में कमरे से लाश मिली है। महिला के गले पर काले गहरे निशान मिले हैं। वहीं, शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी चोट के निशान हैं। घटना के बाद से पति घर छोड़कर फरार है। मृतका के बच्चे ने ही हत्या का राज खोला। मृतका की बेटी ने अपने मामा से कहा- पापा ने पहले मम्मी को बहुत पीटा और फिर गला दबाकर हत्या कर दी।
मामला जिले के अनगढ़ थाना क्षेत्र के कंजिया गांव का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के भाई का आरोप है कि उनके बहनोई का किसी दूसरी युवती से अफेयर चल रहा था। पत्नी से छुटकारा पाने के लिए पति ने बेरहमी से पीटा और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। मृतका की पहचान पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर क्षेत्र के चकलिया शिकारपुर गांव निवासी भानु दास के रूप में की गई। 4 साल पहले ही मृतका की शादी अनगढ़ थाना क्षेत्र के कंजिया गांव निवासी केशव कुमार दास से हुई थी। मृतका के 2 बच्चे हैं।
मृतका के भाई उत्तम दास ने बताया कि साल 2019 में ही बहन की शादी केशव कुमार दास से हुई थी। केशव का किसी अन्य युवती से अफेयर चल रहा था। शादी के साल भर बाद बहनोई के अफेयर की भनक लगी। इस बात को लेकर अक्सर केशव और भानु के बीच कहासुनी होती रहती थी। शादी के इन 4 सालों में गांव में चार बार पंचायत बैठी। पंचायत ने केशव को गैर स्त्री से अफेयर खत्म कर पत्नी के साथ मिलजुल रहने का फैसला सुनाया। ऐसा ना करने पर उसे सख्त सजा दिए जाने की भी बात कही थी, लेकिन इसका उसके ऊपर कोई खास असर नहीं पड़ा।
शुक्रवार की रात करीब 8 बजे उनके फोन पर ग्रामीणों ने बहन की हत्या की जानकारी दी। इसके बाद वे बहन के ससुराल के लिए रवाना हो गए। देर रात करीब 12 बजे बहन के ससुराल पहुंचने। यहां बहन का शव एक कमरे में पड़ा था। गले पर काले गहरे निशान हैं। शरीर के कई हिस्सों पर भी मारपीट के ताजा जख्म थे। वहीं, घटना के बाद पति भी घर छोड़कर फरार था। पूछने पर बच्चों ने बताया कि पापा ने मम्मी से बहुत मारपीट की। बाद में मम्मी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पति के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। अनगढ़ थाने से आए सिपाही ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।
