भारत

हैंड ग्रेनेड के साथ संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, राम मंदिर में करने वाला था धमाका

Nilmani Pal
4 March 2025 6:10 AM IST
हैंड ग्रेनेड के साथ संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, राम मंदिर में करने वाला था धमाका
x
पढ़े पूरी खबर

गुजरात। गुजरात और हरियाणा एसटीएफ की संयुक्त टीम ने सोमवार को खुलासा किया कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई अयोध्या में राम मंदिर पर ग्रेनेड हमले की साजिश रच रही थी। एसटीएफ की टीम ने रविवार शाम फरीदाबाद के पाली से 19 वर्षीय एक संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया था। अयोध्या के मिल्कीपुर निवासी रहमान के पास से दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए।

एटीएस सूत्रों के अनुसार, आरोपी अब्दुल रहमान आतंकी संगठन और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में था। पूछताछ में उसके द्वारा राम मंदिर पर ग्रेनेड हमले की साजिश रचने की बात सामने आई है। रहमान के खिलाफ डबुआ थाने में केस दर्ज किया गया है। एटीएस ने सोमवार सुबह उसे कोर्ट में पेशकर पूछताछ के लिए 10 दिन की रिमांड पर लिया है।

आरोपी से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के अधिकारी भी पूछताछ कर रहे हैं। इसमें पता चला है कि 10वीं तक पढ़ा अब्दुल रहमान मिल्कीपुर में दुकान और ई-रिक्शा चलाता था। वह करीब दस महीने पहले आईएसआई के इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस (आईएसकेपी) मॉड्यूल से जुड़ा था। वहां से उसे ऑनलाइन वीडियो कॉल पर ट्रेनिंग दी गई। इसी दौरान उसे आंतकी गतिविधि के लिए उकसाया गया और कई टास्क दिए गए, जिसमें राम मंदिर में धमाका करना भी शामिल था।

Next Story