
x
Solan. सोलन। करीब तीन दिनों तक चले राजनीतिक गतिरोध के बाद गुरुवार को सोलन नगर निगम को नया नेतृत्व मिल गया। मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने दोनों पदों पर जीत दर्ज करते हुए नगर निगम की सत्ता पर अपना कब्जा कायम रखा। भाजपा की सुषमा शर्मा मेयर, जबकि भाजपा समर्थित निर्दलीय पार्षद गौरव राजपूत डिप्टी मेयर निर्वाचित हुए। चुनाव से पहले भाजपा के सभी 10 पार्षद और भाजपा समर्थित निर्दलीय पार्षद गौरव राजपूत शूलिनी माता मंदिर पहुंचे और जीत की कामना की। इसके बाद सभी पार्षद मतदान के लिए नगर निगम पहुंचे। दूसरी ओर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल कांग्रेस पार्षदों के साथ मतदान में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी पूरे समय चुनाव प्रक्रिया पर नजर बनाए रहे।
मेयर पद के चुनाव में कुल 18 मत पड़े, जिनमें भाजपा प्रत्याशी सुषमा शर्मा को 11 और कांग्रेस की मीनाक्षी शर्मा को 7 मत मिले। वहीं डिप्टी मेयर पद पर भाजपा समर्थित गौरव राजपूत ने 11 मत प्राप्त कर कांग्रेस के नरेंद्र कुमार को 7 मतों से पराजित किया। परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया और विजयी उम्मीदवारों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। बाद में सुषमा शर्मा और गौरव राजपूत ने शूलिनी माता मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इसे विकास की राजनीति और जनता के विश्वास की जीत बताते हुए कहा कि नया नेतृत्व शहर के विकास और बेहतर नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देगा।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





