भारत

OMG! पत्नी का सिर लेकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण, मंजर देखने वालों की कांप उठी रूह

jantaserishta.com
21 April 2025 1:38 PM IST
OMG! पत्नी का सिर लेकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण, मंजर देखने वालों की कांप उठी रूह
x
दिल दहला देने वाली घटना.
गुवाहाटी: असम के चिरांग जिले में एक ऐसी भयावह घटना घटी कि पुलिस स्टेशन में बैठे अधिकारी भी हैरान रह गए. यहां एक 60 साल का शख्स हाथ में एक महिला का कटा हुआ सिर लेकर सरेंडर करने के लिए अचानक पुलिस स्टेशन पहुंचा. यह घटना शनिवार शाम को हुई, जब आरोपी बितीश हाजोंग ने अपनी पत्नी का सिर धारदार हथियार से काट दिया और उसके कटे हुए सिर को अपनी साइकिल की टोकरी में रखकर बल्लामगुड़ी पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया.
रिपोर्ट के अनुसार, बिजनी के उत्तर बल्लामगुड़ी निवासी दिहाड़ी मजदूर बितीश हाजोंग ने घरेलू विवाद और बहस के चलते अपनी पत्नी बाजंती हाजोंग का सिर कलम कर दिया. एक स्थानीय निवासी ने बताया,' दोनों पति-पत्नी में छोटी-छोटी बातों को लेकर हर रोज एक-दूसरे से झगड़ते थे. शनिवार जब बितीश हाजोंग अपने काम से घर वापस लौटा तो एक बार फिर दोनों में झगड़ा हुआ. बहस बढ़ी तो बितीश ने अपनी पत्नी का सिर कलम कर दिया और उसके कटे हुए सिर को पुलिस स्टेशन ले गया.'
चिरांग की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रश्मिरेखा शर्मा ने संवाददाताओं से कहा,'हमने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फोरेंसिक विशेषज्ञ आकर नमूने एकत्र कर चुके हैं. एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और हमारी जांच जारी है.'
शर्मा ने कहा 'हमने पति को हिरासत में लिया है और आगे की जांच जारी है. अभी हम हत्या के बारे में कुछ भी अनुमान नहीं लगा सकते हैं.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story