भारत

LIVE वीडियो सांड के आतंक का, सड़क पर मच गई अफरातफरी

jantaserishta.com
21 April 2025 1:05 PM IST
LIVE वीडियो सांड के आतंक का, सड़क पर मच गई अफरातफरी
x
3 पर हमला.
जयपुर: राजस्थान के बीकानेर के धोबी धोरा क्षेत्र में एक सांड ने बीच सड़क बाप बेटी व एक युवक पर हमला बोल दिया. इस घटना में शुचि भारद्वाज, उनके पिता हरिकिशन शर्मा व एक अन्य युवा विजेंद्र घायल हो गए. तीनों के हाथ पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं. इस घटना को लेकर लोग आक्रोशित हैं और घटना को लेकर प्रशासन के लापरवाह रवैए को जिम्मेदार बता रहे हैं.
घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि सांड आक्रोशित होकर अचानक सड़क पर लोगों को घसीटने लगा. इस दौरान आसपास क्षेत्र के लोगों ने सांड पर पानी फेंका और डंडों से हमला किया. तब जाकर वह वहां से भागा. स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले भी सांड द्वारा लोगों पर इस तरह का हमला किया जा चुका है. लेकिन प्रशासन की तरफ से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है.
घायलों ने बताया कि जब सांड ने उन पर हमला किया तो उन लोगों को कुछ समझ नहीं आया. एक के बाद एक ताबड़तोड़ सांड ने उन पर हमले किए. पहले उन पर सींग से हमला किया और उसके बाद पैरों से कुचलने लगा. इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने सांड को मारकर भगाया, तब उनकी जान बची.
वहीं, इस दौरान घटनास्थल के पास घर के अंदर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. घटना का वीडियो डराने वाला है. जिसको लेकर स्थानीय लोग आक्रोशित हैं और प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story