भारत

सर्जन डॉक्टर को मरीज वार्ड में आया हार्ट अटैक, मौत

Nilmani Pal
31 Aug 2025 7:00 AM IST
सर्जन डॉक्टर को मरीज वार्ड में आया हार्ट अटैक, मौत
x
पढ़े पूरी खबर

चेन्नई। चेन्नई के सेवाथा मेडिकल हॉस्पिटल में बुधवार को एक दर्दनाक घटना हुई. 39 वर्षीय कार्डियक सर्जन डॉ. ग्रैडलिन रॉय की अचानक अस्पताल के राउंड के दौरान हार्टअटैक से मौत हो गई. सुबह की नियमित वार्ड राउंड के बीच डॉ. रॉय अचानक गिर पड़े. उनके सहयोगियों ने तुरंत बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.

हैदराबाद के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि डॉ. रॉय के सहयोगियों ने पूरी ताकत से उन्हें बचाने का प्रयास किया. उन्होंने एक्स पर लिखा, “सहयोगियों ने सीपीआर, तत्काल एंजियोप्लास्टी और स्टेंटिंग, इंट्रा-एऑर्टिक बैलून पंप और यहां तक कि ईसीएमओ जैसी प्रक्रियाओं का इस्तेमाल किया. लेकिन 100% लेफ्ट मेन आर्टरी ब्लॉकेज के कारण हुए बड़े कार्डियक अरेस्ट से हुए नुकसान को रोकना असंभव रहा.”

डॉ. कुमार ने चेतावनी दी कि यह कोई अकेली घटना नहीं है. हाल के वर्षों में 30 से 40 वर्ष के डॉक्टरों में अचानक हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा, “विडंबना यह है कि जो लोग दूसरों के दिलों को बचाने के लिए अपनी जिंदगी समर्पित करते हैं, वे अक्सर अपनी सेहत की अनदेखी कर बैठते हैं.” डॉ. रॉय अपने पीछे पत्नी और एक छोटे बेटे को छोड़ गए हैं.

Next Story
null