
x
Fugitive. भगेड़। जिला परिषद जांगला वार्ड से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुरेश नेगी ने कहा है कि क्षेत्र में जहां पर भी किसी तरह की समस्या होगी, उसका वह स्वयं प्राथमिकता के आधार पर समाधान करेंगे। क्षेत्र के लोगों को मुलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। साथ ही सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा। ताकि पात्र को योजना का लाभ मिल सके। जांगला वार्ड से जिला परिषद प्रत्याशी सुरेश नेगी सोमवार को गेहड़वीं क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से उनकी समस्याओं को लेकर भी चर्चा की। साथ ही लोगों को आश्वासन दिया कि लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे।
सरकार, प्रशासन को अवगत करवाया जाएगा, ताकि समस्याओं का समाधान हो सके। सुरेश नेगी ने कहा है कि उनका प्रयास है कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधा मुहैया करवाई जाए। युवाओं को खासकर खेल गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए पुरजोर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अभी पेयजल की किल्लत रहती है, इस तरह की समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह आम जनता के बीच अपना चुनाव चिंन्ह जीप लेकर जा रहे हैं और उन्हें जनता का सहयोग और आर्शीवाद भी मिल रहा है। सुरेश नेगी ने कहा कि यदि उन्हें जनता का समर्थन मिला तो वे क्षेत्र के विकास को गति देंगे। उन्होंने मतदाताओं से आह्वान किया कि उन्हें अपना समर्थन व आर्शीवाद दें, ताकि उन्हें इस क्षेत्र की जनता की सेवा करने का मौका मिल सके।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





