भारत

केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कर्मचारी संघ चुनाव में पांचों सीटों पर सूरज पैनल ने दर्ज की जीत

Shantanu Roy
21 Sep 2023 10:17 AM GMT
केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कर्मचारी संघ चुनाव में पांचों सीटों पर सूरज पैनल ने दर्ज की जीत
x
कसौली। केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कर्मचारी संघ चुनावों का परिणाम घोषित हो गया है जिसमें सूरज पैनल ने सभी पांचों सीटों पर अपनी जीत दर्ज की है। सूरज पैनल के प्रधान रविकांत ने सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया और सूरज पैनल की ओर से यह आश्वासन भी दिया कि हम सीआरआई कसौली के चौमुखी विकास के लिए हमेशा कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी कर्मचारी के हितों को लेकर भी प्रखरता से प्रशासन के आगे कर्मचारियों की सारी बातों को रखेंगे‌। वहीं वरिष्ठ पूर्व प्रधान विजय शर्मा ने भी सभी को जीत की बधाई दी।
चुनाव में सूरज पैनल के प्रधान पद के उम्मीदवार रविकांत को 140 वोट मिले और हारने वाले प्रत्याशी जितेंद्र कुमार को 132 वोट मिली। इनके अलावा नरेंद्र कुमार को 144 और हारने वाले भूपेंद्र को 129 वोट मिले और रणधीर सिंह को 141 व हारने वाले अजीत पाल को 131 वोट मिले, अंकित पाल को 157 व हारने वाले मोहन सिंह को 116 वोट मिले और शिवनारायण शर्मा को 154 व हारने वाले वेद प्रकाश को 119 वोट प्राप्त हुए।
Next Story