भारत
पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट का झटका, बढ़ी परेशानी, होगी गिरफ्तारी?
jantaserishta.com
15 April 2026 11:46 AM IST

x
नई दिल्ली (जसेरि)। पवन खेड़ा के केस पर आज तेलंगाना हाईकोर्ट के ट्रांजिट ज़मानत फ़ैसले के विरुद्ध सुबह सुनवाई हुई जिसमें तेलंगाना हाईकोर्ट के ट्राजिस जमानत के आदेश को रोक लगाया। और पवन खेड़ा को असम न्यायालय के शरण में जाने कहा। और कार्यक्षेत्र का मामला कहा।
तेलंगाना हाईकोर्ट ने स्पष्ट आदेश दिया था सिफऱ् ट्रांजिट ज़मानत उसके उपरांत असम में न्यायालय में नियमित ज़मानत आवेदन देना होगा ग़ौरतलब है कि असम चुनाव के चलते कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी के ऊपर गंभीर आरोप लगाकर फर्जी दस्तावेज़ प्रस्तुत का एक प्रेस कांफ्रेंस लेकर भ्रष्टाचार के बड़े आरोप लगाए थे असम सरकार की प्रारंभिक जाँच में सभी दस्तावेज़ फर्जी और ए आयी द्वारा निर्मित बताए गए संबंधित देशों से सभी दस्तावेज़ की जानकारी एकत्रित की गई जो जाँच के उपरांत फर्जी साबित हुई वैसे ही कंपनी प्रोफ़ाइल हड़बड़ी में ऑनलाइन बनायी गई जिसका आयी पी एड्रेस और संपूर्ण डाटा असम सरकार ने प्राप्त कर लिया ऐसी जानकारी सूत्रों से आ रही है अब सवाल ये है कि पवन खेड़ा को सभी फर्जी दस्तावेज़ किसने उपलब्ध कराए असम सरकार की जाँच का प्रमुख बिंदु यही है इसी को आधार मानकर असम सरकार जाँच को आगे बढ़ा रही है असम में हो रही चर्चा कि उपरोक्त नक़ली दस्तावेज़ व छत्तीसगढ़ के प्रमुख कांग्रेसी नेताओं के द्वारा उपलब्ध कराए गए थे अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं आया है लेकिन पुलिस का जाँच का विषय कागज़़ उपलब्ध कराने को लेकर ही है। जांच का अंतिम छोर असम सरकार के अनुसार राहुल गांधी तक जा सकता है। और कांग्रेस की परेशानी बढऩे की संभावना है।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के पास तीन अलग-अलग देशों के पासपोर्ट हैं और वे दुबई में अज्ञात लग्जरी संपत्तियों से जुड़ी हुई हैं। हालांकि हिमंत बिस्वा सरमा ने इन आरोपों को दुर्भावनापूर्ण, मनगढ़ंत और राजनीतिक रूप से प्रेरित झूठ बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया और कानूनी कार्रवाही भी करने की बात कही है उन्होंने कहा कि इन झूठे और मनगढ़ंत दावों के खिलाफ गुवाहाटी में पवन खेड़ा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज भी कराई गई थी और असम पुलिस पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित आवास और हैदराबाद पर दस्तक भी दे दी लेकिन खेड़ा आवास पर नहीं मिल रहे भागे भागे फिर रहे हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने अपने परिवार पर लगाए गए विपक्ष के आरोपों पर कहा कि कांग्रेस ने पाकिस्तानी सोशल मीडिया समूह से मिली झूठी जानकारी का इस्तेमाल करके मेरी पत्नी के खिलाफ झूठे आरोप गढ़े. उन्होंने कहा, मेरी पत्नी ने झूठे आरोपों को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. मेरी पत्नी के खिलाफ कांग्रेस के आरोप असम चुनावों को प्रभावित करने के उद्देश्य से लगाए गए हैं, इसके लिए आजीवन कारावास की सजा हो सकती है.
क्या है मामला
असम में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. दरअसल, कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए असम के मु यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पारिवारिक संपत्ति और वित्तीय लेन-देन को लेकर उनपर और उनकी पत्नी पर कई आरोप लगाएं. इसके साथ, उन्होंने कहा कि मु यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की वाइफ के पास तीन अलग-अलग पासपोर्ट कैसे है? उन्हें तीन पासपोर्ट रखने की क्या जरूरत है? क्या वे कोई अपराधी हैं?
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





