भारत

जनता को जागरुक करने को सुपरवाइजर तैनात

Shantanu Roy
20 Jun 2026 3:24 PM IST
जनता को जागरुक करने को सुपरवाइजर तैनात
x
Shimla. शिमला। नीट पेपर लीक समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली को लेकर हिमाचल में आयोजित होने वाले जागरूकता कार्यक्रमों के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पर्यवेक्षकों की तैनाती कर दी है। प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार के निर्देशों पर यह तैनात किए गए है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव विनोद जिंटा ने बताया कि चंबा में 22 व 23 जून को होने वाली प्रेस वार्ता व जागरूकता कार्यक्रम के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष कर्ण पठानिया, महासचिव मनमोहन कटोच, बलविंदर बबलू व जिला अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। कांगड़ा में 24 व 25 के कार्यक्रम में कांग्रेस उपाध्यक्ष सतपाल रायजादा, महासचिव विवेक कुमार, अमित भरमौरी, यशवंत खन्ना व जिलाध्यक्ष अनुराग शर्मा को पर्यवेक्षक होंगे। लाहुल-स्पीति में 25 व 26 के कार्यक्रम में उपाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, महासचिव हरिचंद शर्मा और जिलाध्यक्ष दोरजे अंगरूप मंडी में 22 व 23 के कार्यक्रम के लिए
पर्यवेक्षक होंगे।


उपाध्यक्ष बंबर ठाकुर, महासचिव रणजीत सिंह राणा, देवेंद्र जग्गी व जिलाध्यक्ष चंपा ठाकुर हमीरपुर में 20 व 21 के कार्यक्रम में और 23 व 24 जून को ऊना के लिए उपाध्यक्ष जीवन ठाकुर, महासचिव पवन ठाकुर व जिलाध्यक्ष सुमन भारती को पर्यवेक्षक नियुक्त किया। ऊना में 23 व 24 के कार्यक्रम में उपाध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी, महासचिव विकास ठाकुर व जिलाध्यक्ष देशराज को पार्टी पर्यवेक्षक बनाया है। बिलासपुर में 22 व 23 को कार्यक्रम होंगे और उपाध्यक्ष परस राम, महासचिव रमेश व जिलाध्यक्ष अंजना धीमान को पर्यवेक्षक बनाया। सोलन में 22 व 23 को होने वाले कार्यक्रम के लिए उपाध्यक्ष महेंद्र, महासचिव चंद्रशेखर, अमिता व जिलाध्यक्ष सुभाष चंद वरमानी तथा सिरमौर में 24 व 25 के कार्यक्रम में उपाध्यक्ष रजनीश, महासचिव धर्मेंद्र धामी व जिलाध्यक्ष आनंद को ऑबजर्वर लगाया है। शिमला शहरी के 23 व 24 के कार्यक्रम में उपाध्यक्ष चेतराम ठाकुर महासचिव सत्यजीत नेगी, रमेश व जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। कुल्लू में 22 व 23 के कार्यक्रम में उपाध्यक्ष जीवन ठाकुर, महासचिव पवन ठाकुर व जिलाध्यक्ष सेस राम आजाद, जबकि किन्नौर में 26 के कार्यक्रम में उपाध्यक्ष चेतराम व महासचिव सुरेश नागटा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
Next Story