
x
Sunni. सुन्नी। सुन्नी का ऐतिहासिक दशहरा उत्सव इस बार बेहद खास रहा। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपनी धर्मपत्नी डा. अमरीन कौर के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का भव्य शुभारंभ किया। हजारों लोगों की मौजूदगी में मंत्री ने परंपराओं को संजोने का आह्वान किया और साथ ही सुन्नी-करसोग-शिमला ग्रामीण क्षेत्र के लिए सौगातों की झड़ी लगा दी। सबसे बड़ी घोषणा ‘सुन्नी से चंडीगढ़ पीजीआई तक सीधी बस सेवा की शुरुआत’ रही। यही नहीं, देवी धार मोड़ से नया सेर सडक़ के लिए 14 करोड़, बडमैन-बसंतपुर सडक़ के लिए 7 करोड़, गढक़ाहन की शील-शडो सडक़ के लिए 6.07 करोड़ और डुमेहर-नावी सडक़ के लिए 6 करोड़ रुपए की स्वीकृति भी दे दी गई है।
मंत्री ने बताया कि सुन्नी में युवाओं के लिए एयर कंडीशंड आधुनिक पुस्तकालय का निर्माण एक करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है, जबकि 25 करोड़ की पेयजल योजना का लोकार्पण जल्द होगा। इसके साथ ही सराज क्षेत्र की 36 करोड़ की पेयजल योजना, सुन्नी-थली पुल की मरम्मत हेतु 10 करोड़, एसडीएम कार्यालय की मरम्मत पर 14 लाख, नगर पंचायत कार्यालय की मरम्मत पर 50 लाख तथा विभिन्न आंतरिक सडक़ों की मरम्मत पर 50 लाख रुपए की स्वीकृति भी प्रदान की गई है। कार्यक्रम में उन्होंने मेला कमेटी को आयोजन की सफलता पर एक लाख रुपए की राशि भेंट की। मंत्री ने देवी-देवताओं का आशीर्वाद लेने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर नगर परिषद सुन्नी अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, उपाध्यक्ष श्याम देवी, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा, उपमंडल अधिकारी सुन्नी, तहसीलदार, पार्षदगण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





