
x
Hospice. धर्मशाला। धर्मशाला स्थित राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) की ओर से रविवार को ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आयोजित कार्यक्रम की थीम ‘स्टार्ट ऑफ कॉमनवेल्थ गेम्स-2030’ रखी गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आमजन को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के साथ वर्ष-2030 में भारत में प्रस्तावित कॉमनवेल्थ गेम्स के प्रति जनसमर्थन तैयार करना है। कार्यक्रम में कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान बबीता फोगाट मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहेंगी। उनके साथ फिट इंडिया एंबेसेडर दीपक मिश्रा भी विशेष रूप से शामिल होंगे। दोनों ही युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करेंगे।
इसके अलावा भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय निदेशक शैलेंद्र कुमार (चंडीगढ़) व उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। साई धर्मशाला के असिस्टेंट डायरेक्टर जेपी साहनी ने बताया कि ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान में सौ से अधिक खिलाड़ी, प्रशिक्षु और स्थानीय प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। साइकिल रैली के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। इस दौरान योग व स्किपिंग रोप्स का भी आयोजन किया जाएगा। इससे पहले वर्ष 2010 में भारत कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन दिल्ली में किया जा चुका है। अब 20 वर्षों के बाद भारत में अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन किया जाएगा, जबकि 2036 ओलंपिक गेम्स की मेज़बानी प्राप्त करने के प्रयास में भी भारत जुटा हुआ है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





